
CRS NEWS रायबरेली: 10 फरवरी 2026, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता के लिए ‘‘सेफर इंटरनेट डे’’ के अवसर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बृजेश तिवारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को ऑनलाइन सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (।प्), साइबर अपराध से बचाव, मजबूत पासवर्ड के उपयोग, सोशल मीडिया के सुरक्षित प्रयोग तथा डिजिटल शिष्टाचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इंटरनेट का सुरक्षित एवं विवेकपूर्ण उपयोग न केवल आम नागरिकों बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने सुरक्षित इंटरनेट उपयोग से जुड़े अपने अनुभव साझा किए तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने हेतु उपयोगी सुझाव दिए।
इस मौके पर जिला विकास अधिकारी अरूण कुमार, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्या, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुधीर गिरि, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी व एन0आई0सी0 के इंजीनियर जीशान, संतोष सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।











