
मदरसा इस्लामिया इमदादिया मदरसे से तालीम मुकम्मल करने वाली छात्राओं को सनद दी गई ।
जलसा तक्सीमे असनाद (इस्लाहे मुआशरा)
मदरसा इस्लामिया इमदादिया सलोन, जनपद रायबरेली से इस साल मदरसे से तालीम मुकम्मल करने वाली छात्राओं को सनद दी गई । जिसमें साजिदा बानो बिन्त माज अहमद अरीशा बानो बिन्त मोहम्मद शमीम इकरा बानो बिन्त मुबीन अहमद उम्मे हफसा बिन्त मोहम्मद निसार सायमा बानो बिन्त मोहम्मद वारिश सायबा बानो बिन्त अब्दुल हमीद
नौसबा बिन्त शौकत अली
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हज़रत मौलाना अय्यूब साहब नदवी जालोनी थे जिन्होंने समाज को शिक्षित कराने पर ज़ोर डाला और समाज सुधार पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मदरसे की सभी छात्राओं ने अपना कार्यक्रम भी पेश किया। इस अवसर पर मदरसे के प्रबंधक मौलाना रूशैद नदवी साहब और प्रिंसिपल अबरार साहव नदवी के हाथों सनद बांटी गई।
तमाम छात्राओं को पुरस्कार दिया गया। हजरत मौलाना सऊद अली खां साहब, कासमी की दुवाओं पर कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर मदरसे के उस्ताद मौलाना उस्मान नदवी, मौलाना उमैर साहब नदवी, मास्टर वकार उमर, मौलाना मतीन, मौलाना जमशेद नदवी, मौलाना यूसुफ़, मास्टर रशीद साहब, मौलाना जमील, हाफ़िज़ हारून, हाफ़िज़ असलम साहब, मास्टर उस्मान, मौलाना सालेह नदवी आदि मौजूद रहे।










