
सलोन रायबरेलीl प्रवक्ता डायट रायबरेली डॉक्टर मोहम्मद जुबेर ने प्राथमिक विद्यालय दरसवा एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकरिया का औचक शैक्षिक सपोर्टिव सुपरविजन किया lप्रातः 9:05 पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकरिया पहुंचे वहां प्रार्थना सभा में शामिल होकर बच्चों से शैक्षिक स्थिति का जायजा लिया बच्चों ने सटीक उत्तर दिया स्मार्ट क्लास में बच्चों प्रश्न उत्तर किया सटीक उत्तर मिलने पर उन्हें शाबाशी दी 145 के सापेक्ष 76 छात्र छात्राएं उपस्थित रहेl इस विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी सुधा कुमारी वर्मा ने भी निरीक्षण किया दोनों अधिकारियों ने रजिया और खुशी छात्राओं को मीना मंच कॉमिक बुक बनाने जनपदीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित कियाl सेवानिवृत शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान ने बताया की दोनों छात्राओं को कॉमिक बुक मीना मंच बनाने पर प्रमाण पत्र मिला lखुशी का चुनाव मंडल स्तर की प्रतियोगिता में सम्मिलित होने का अवसर दिया गयाl सभी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के कामना कीl 11:20 पर प्राo विo दरसवा पहुंचे यहां पर 85 के सापेक्ष 58 छात्राएं मौजूद रहे lदोनों विद्यालयों में छात्र उपस्थिति बढ़ाने शिक्षकों को की समय पर उपस्थित सुनिश्चित करने हेतु प्रभारी प्रधान अध्यापकों को निर्देशित किया दोनों विद्यालयों में प्रिंट रिच मटेरियल निपुण आकलन शिक्षक डायरी आकलन ट्रैक्टर आदि पर विशेष जानकारी ली बच्चों से निपुण एप के माध्यम से पढ़ाकर शैक्षिक स्थिति जानीl 1:30 पर ब्लॉक संसाधन राजापुर माफी में चल रहे दो दिवसीय वनडर बॉक्स कार्यशाला में प्रतिभागियों से रूबरू हुए और उनसे प्रशिक्षण के बारे में विधिवत जानकारी ली और कहा कि प्रशिक्षण में बताई गई बातें विद्यालय पटल पर लागू की जाएं शासन से जो कट मिले हैं उनके माध्यम से बच्चों को शिक्षा दी जाए जिससे कि वह क्रिया परक ढंग से सीख सकें l खंड शिक्षा अधिकारी सुधा कुमारी वर्मा ने डायट प्रवक्ता को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया lइस अवसर पर प्रशिक्षक तलत एजाज संदीप सिंह मोहम्मद वसीम प्रधान अध्यापक तलत जहां बलवंत सिंह आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सुपरवाइजर एवं भारी संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहेl










