
अमेरिकी सांसद आज से Epstein फाइल्स (Epstein files) के अनएडिटेड वर्जन का रिव्यू करेंगे जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) की एक्स-गर्लफ्रेंड और उनकी साथी, गिलन मैक्सवेल (Ghislaine Maxwell), एपस्टीन मामलों की जांच कर रही कांग्रेस की कमेटी के सामने पेश होंगी
एपस्टीन फाइल्स के सर्वाइवर्स ने एक नया वीडियो जारी कर और ज्यादा फाइल्स सार्वजनिक किए जाने की मांग की है।वीडियो में महिलाओं ने उस वक्त की तस्वीरें पकड़ी हुई हैं जब उनकी उम्र कम थी।
जेफरी एपस्टीन से जुड़े अपराधों के मामले में अब तक सिर्फ एक ही शख्स पर आरोप तय हुए हैं ।गिलन मैक्सवेल (Ghislaine Maxwell) बच्चों का यौन शोषण करने वाले एपस्टीन को लड़कियों की तस्करी करने के आरोप में 20 साल जेल की सजा काट रही हैं।
हालांकि, मैक्सवेल के वकील ने बीबीसी से कहा कि वह पांचवें संशोधन (Fifth Amendment) का हवाला देंगी और सवालों का जवाब नहीं देंगी ताकि खुद को इसमें फंसाने से बचाएं। शुरुआत में जो एपस्टीन फाइल्स जारी की गई, उससे पैदा हुए विवाद की दुनिया भर में चर्चा हो रही है, जिसने एपस्टीन के अपराधों और मशहूर लोगों के साथ उनके रिश्तों को लेकर कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं।








