
एस.जे.एस स्कूल में छात्रों का विदाई समारोह धूमधाम से मनाया
दिनांक 11 फरवरी,एस.जे.एस सलोन में कक्षा 12 के छात्रों का विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रबंधक श्री अनुज सिंह एवं प्रबंधिका श्रीमती प्रियंका सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। वही इस अवसर पर कक्षा 11 के छात्रों ने अपने सीनियर छात्रों को तिलक लगा कर उनका स्वागत किया।
कक्षा 11 की मैत्री, बरीरा, हमजा एवं ओवैस ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया ।
वही मैत्री, प्रियांशी, आफिया वैष्णवी,श्रेया नेहा, बरीरा, तान्या, प्रज्ञा, नाज़ का मधुबाला गीत पर समूह नृत्य भी सराहनीय रहा ।
कक्षा 11 के छात्र वैभव, तन्मय, आभास, आकर्ष, शिवांश, प्रांजल,तेजस, अल्तमश, आलोक, बालगोविंद, कार्तिक, अली, निर्मित ने धुरंधर गाने पर समूह नृत्य कर सभी को आकर्षित किया।
वही हमजा और ओवैस की कॉमेडी ने सभी को खूब हंसाया।
कक्षा 11 के छात्रों द्वारा बैलून पॉप चैलेंज, कप स्टैक चैलेंज जैसे खेलो का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता किया और दिए गए मजेदार टास्क को पूरा किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री अनुज सिंह एवं प्रबंधिका श्रीमती प्रियंका सिंह ने कक्षा 12 के छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहां की – विदाई का यह क्षण अंत नहीं, बल्कि आपके उज्जवल भविष्य की एक नई और रोमांचक शुरुआत है। आप जहां भी जाएं, अपनी मेहनत, ईमानदारी और शिष्टाचार से इस संस्थान का नाम रोशन करें, और साथ ही साथ बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक भी अर्जित करें।
कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम सिंह ने कक्षा 11 के छात्रों द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रसंशा की और कक्षा 12 के छात्रों को उनकी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाये देते हुए कहा कि ये क्षण ऐसा है कि जहां एक ओर विदाई का दुख है वही दूसरी ओर ख़ुशी इस बात की है ,की छात्र एक नवीन भविष्य में कदम रखने जा रहे है जहाँ उन्हें अपार सफलताएं अर्जित हो, साथ ही साथ बोर्ड परीक्षा के लिए कुछ टिप्स भी दिए।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कक्षा 11 के छात्रों व शिक्षकों को धन्यवाद प्रेषित किया। ।










