
गदागंज लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, अमेठी के दो शातिर गिरफ्तार,
रायबरेली।
जनपद के गदागंज थाना क्षेत्र में छह फरवरी की शाम जन सुविधा केंद्र संचालक के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जन सुविधा केंद्र संचालक अरुणेंद्र तिवारी शाम को जब घर दुकान बंद कर घर लौट रहा था, जब पहले से घात लगाए कार सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और दो हजार नगदी व एक कीमती कैमरा लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था।
मामले को गंभीरता के से लेते हुए रायबरेली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कई टीमें गठित कीं। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश पड़ोसी जनपद अमेठी के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि आरोपियों ने कई दिनों तक रेकी कर घटना को अंजाम दिया था। पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस ने लूटे गए दो हजार रुपए और कैमरे को बरामद कर लिया है
उन्होंने बताया कि इस वारदात में शामिल दो अन्य बदमाशों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार किया जाएगा










