
CRS NEWS: ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में “मनरेगा बचाओ अभियान” के तहत चौपाल पदयात्रा का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिला महासचिव एवं ऊंचाहार विधानसभा प्रभारी आदरणीय श्री शिवानंद मौर्य जी ने किया।
पदयात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी के सभी सम्मानित पदाधिकारीगण, विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी, चारों ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष, ग्राम सभा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों और मजदूरों को संबोधित करते हुए नेताओं ने मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने के प्रयासों पर चिंता व्यक्त की और इसे श्रमिकों की आजीविका से जुड़ा महत्वपूर्ण अधिकार बताया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी मजदूरों और गरीबों के हक की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला। अंत में सभी ने एक स्वर में नारा लगाया — “जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस”










