
CRS NEWS: रायबरेली शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा “मनरेगा बचाओ संग्राम” पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री धीरज श्रीवास्तव ने किया तथा मनरेगा के प्रदेश कॉर्डिनेटर श्री योगेश प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
यह पदयात्रा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तिलक भवन स्थित शहर कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों और वार्डों से होती हुई शहीद स्मारक स्थल पर पहुंची, जहां शहीदों को नमन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर मनरेगा योजना को कमजोर करने, मजदूरों के अधिकारों को प्रभावित करने तथा गरीब-विरोधी नीतियों के विरोध में जनजागरण करना बताया गया। नेताओं ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों और श्रमिकों के जीवनयापन का प्रमुख आधार है, जिसे किसी भी स्थिति में कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।










