
गदागंज थाना परिसर में तहसीलदार मंजरी सिंह की अध्यक्षता आयोजित समाधान दिवस सम्पन्न।
गदागंज थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस सम्पन्न समाधान दिवस की अध्यक्षता डलमऊ तहसीलदार मंजरी सिंह ने की समाधान दिवस में कुल 6 शिकायते आई मौके पर एक शिकायत का निस्तारण किया गया वही पहली शिकायत समर बहादुर निवासी बरगदहा ने विपक्षी पर भूमिधरी जमीन पर बांस बल्ली व खूंटा गाड़ने का आरोप लगाया दूसरी शिकायत शिव चरण निवासी राय पुर गौरी ने गांव के ही आशा देवी पर शौचालय की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है वही तहसीलदार ने
आएं हुए फरियादियों की समस्या सुनी अधिकतर राजस्व सम्बंधित शिकायतें आईं,समस्याओं का जल्द निराकरण न होने से फरियादी एक ही समस्या को लेकर चक्कर काटते रहते हैं, जिससे फरियादी मायूस रहते हैं। थाना प्रभारी दयानंद तिवारी, दरोगा विवेक सिंह, दरोगा मुकरीम अहमद, दरोगा वीरेंद्र यादव आदि पुलिस कर्मी व प्रधानगण एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










