भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय महासचिव 23 फरवरी को जिला प्रशासनिक मुख्यालय तक करेंगे पदमार्च।
तिलहर/शाहजहांपुर-भारतीय कृषक दल का सत्याग्रह का आज 56वें दिन जारी है। धरना स्थल पर संबोधित करते हुए दल के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव “जनसेवक” ने कहा 56 दिनों से शांतिपूर्ण सत्याग्रह की अनदेखी जिला प्रशासन की घोर लापरवाही एवं तानाशाही है इसके विरुद्ध हम प्रदेश सरकार को भी अवगत कराया है, भ्रष्ट अधिकारियों की जांच होने तक सत्याग्रह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आगामी 23 फरवरी को तिलहर चीनी मिल मैदान से शाहजहांपुर खिरनीवाग रामलीला मैदान तक सामूहिक पदमार्च कर जिलाधिकारी से मिलने जायेगे।
इस दौरान उन्होंने अपने सत्याग्रह की प्रमुख मांगे बताते हुए कहाकि, छुट्टा गाय सांडों की ज्वलंत समस्या, सलेमपुर से खैरपुर मार्ग की मरम्मत, तहसील प्रशासन द्वारा जनहित प्रार्थना पत्रों को उपेक्षा, दोशपुर रतनपुर रजपुरा फाजीलपुर होकर तिलहर तक डामरीकरण, खैरपुर चौराहा पर फ्लाईओवर, तिलहर बसड्डा तक बस संचालन, बिरियाबाबा रोड पर नो पार्किंग जोन, धान खरीद में फर्जी सत्यापन एवं करोड़ों की एमएसपी घोटाले की जांच, यूरिया डीएपी के साथ किसानो एवं फुटकर दुकानदारों को टैगिंग के लिए मजबूर किया जाना, कटरा में किसान मंडी निर्माण, कटरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का स्टॉपेज, तिलहर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का स्टॉपेज, चोरी की घटनाओं को थाना पुलिस द्वारा दवा देना, खैरपुर पीएचसी के सुचारू संचालन, तिलहर के दक्षिण लखोहा फाजिलपुर बंधा राजनपुर होकर गंधार रजवाहा के किनारे बाईपास का निर्माण किया जाए। इस दौरान सत्याग्रह पर संजय शर्मा,भानु प्रताप गंगवार, अरजीत सिंह,अकबर खान,नरेंद्र सिंह,विजय पाल सिंह,कमलेश गंगवार,नन्हेलाल उपस्थित रहे।








