
नाबालिग किशोरी के साथ कुकर्म करने वाला किशोर गिरफतार।
गदागंज रायबरेली फूल तोड़ने गई एक किशोरी के साथ एक युवक के कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया किशोरी ने मां से आप बीती बताई क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी शिवरात्रि के पर्व पर ब्लॉक के अंदर फूल तोड़ने के लिए गई हुई थी ब्लॉक में कार्यरत महिला कर्मी के बेटे ने मौका पाकर शौचालय के अंदर किशोरी के साथ अश्लीलता करते हुए कुकर्म किया और किसी से बताने पर जान माल की धमकी दी कुछ देर बाद किशोरी जब घर पहुंची तो अपनी मां से आप बीती बताई मां ने गदागंज थाने में तहरीर दी है । आरोपी युवक भी नाबालिक है। गदागंज पुलिस ने मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है और बाल अपचारी को गिरफ्तार करके किशोर न्यायालय भेज दिया है। थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि किशोरी के साथ एक बाल अपचारी ने घटना को अंजाम दिया था।









