
मदरसा आशिक़ाने रसूल में बच्चों का तालीमी मुज़ाहिरा संपन्न
सलोन (रायबरेली)।
ग्राम कटेह, सलोन स्थित मदरसा आशिक़ाने रसूल की ओर से बच्चों का एक भव्य तालीमी मुज़ाहिरा आयोजित किया गया। इस शैक्षिक कार्यक्रम में मदरसे के लगभग 60 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने दुआएँ, पवित्र क़ुरआन की सूरतें तथा विभिन्न सामाजिक विषयों पर प्रभावशाली तकरीरें प्रस्तुत कीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को अत्यंत प्रभावित किया और कार्यक्रम का वातावरण शैक्षिक व प्रेरणादायक बना दिया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी बच्चों को इनाम देकर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही बच्चों के शिक्षक मौलाना उस्मान साहब को भी उपहार एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। मदरसा प्रबंधन की ओर से बच्चों एवं शिक्षकों के उत्साहवर्धन हेतु विशेष व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर मदरसा मैनेजमेंट की ओर से मौलाना तनवीर नदवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में इलियास भाई, इमरान अंसारी तथा हसनैन की ओर से नातों का सुंदर नजराना पेश किया गया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के सफल संचालन में मोहम्मद समीर, अब्दुल्ला, साजिद भाई,इसमाईल भाई अनस अली, इमरान अहमद एवं हामिद भाई सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मदरसा प्रबंधन ने सभी सहयोगियों, अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।









