
बंद स्कूल खुलवाए जाने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।
गदागंज रायबरेली विकासखंड दीन शाह गौरा के प्राथमिक विद्यालय गोंडा का स्कूल बंद होने से बच्चों को लगभग 2 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है शनिवार को स्कूल खुलवाए जाने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन पूर्व प्रधान शिव मोहन त्रिवेदी राधा कृष्ण त्रिवेदी धीरज बाजपेई धर्मेश तिवारी रामबाबू शुक्ला बृजेश मौर्य रामबरन सविता अनूप त्रिवेदी अतुल त्रिवेदी अंशु मिश्रा शुभम जायसवाल महेश तिवारी मनोज तिवारी महाजन मिश्रा राम जी मिश्रा मोहित कुमार रमाकांत त्रिवेदी का कहना है कि विद्यालय लगभग 25 वर्ष से पहले बनवाया गया था विद्यालय में लगभग 45 से 50 बच्चे प्रतिदिन पढ़ाई करते थे इस विद्यालय के विलय 2 किलोमीटर दूर देवगना कीरतपुर चरुहार में कर दिया गया है जिससे गांव के ही बच्चे लगभग 2 किलोमीटर की दूरी तय करें पढ़ने के लिए जाते हैं रास्ते में आवारा कुत्ते निराश्रित मवेशी का झुंड घूमा करता है जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भय बना रहता है ग्रामीणों ने विद्यालय खुलवाए जाने की मांग की है खंड विकास अधिकारी अशोक सचान का कहना है कि जांच कर डॉक्यूमेंट भेजे गए हैं जल्द ही स्कूल खुलवाया जाएगा।










