
CRS NEWS : कोलकाता: Sanju Samson की मैच विनिंग पारी की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में भारत ने 196 रन के लक्ष्य को 19.2 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया, जबकि वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का टूर्नामेंट सफर समाप्त हो गया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। ओपनर्स शाई होप और रोस्टन चेज ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े। भारत को पहली सफलता Varun Chakravarthy ने दिलाई। इसके बाद Jasprit Bumrah ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मैच में भारत की वापसी कराई। अंत में रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर की तेज पारियों से वेस्टइंडीज 195 तक पहुंचने में सफल रही।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही और अभिषेक शर्मा व ईशान किशन जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद संजू सैमसन ने कप्तान Suryakumar Yadav के साथ पारी संभाली। संजू ने आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 26 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए। दोनों के बीच 58 रनों की अहम साझेदारी हुई।मध्य ओवरों में रन गति थोड़ी थमी, लेकिन संजू सैमसन और Tilak Varma ने एक बार फिर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। तिलक ने 27 रनों की उपयोगी पारी खेली। अंत में विकेट गिरने के बावजूद भारत ने लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है, जहां 5 मार्च को उसका मुकाबला न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से होगा। मैच के हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने अहम मौके पर भरोसेमंद और मैच जिताऊ पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।










