
तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
रायबरेली।
रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना डलमऊ-ऊंचाहार मार्ग पर देवगनपुर गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार, फुद्दी पाल (55 वर्ष) निवासी पूरे पवारन मजरे धूता साइकिल से दूध डेयरी में दूध देकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल अवस्था में उन्हें तत्काल ऊंचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।









