
पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय भटनोसा में चौपाल एवं खेलकूद प्रतियोगिता वार्षिकोत्सव कार्यक्रम
सलोन रायबरेलीl पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय भटनोसा में ग्राम शिक्षा चौपाल एवं खेलकूद प्रतियोगिता वार्षिकोत्सव हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम सेवानिवृत शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान की अध्यक्षता में संपन्न हुआl इस अवसर पर एआरपी गौरव शर्मा, अनुज प्रताप सिंह के साथ-साथ मोहम्मद वसीम प्रधान अध्यापक, अजय कुमार, विजय शुक्ला, प्रधान प्रतिनिधि विशाल जी, एसएमसी अध्यक्ष संगीता, आंगनवाड़ी एवं अभिभावक आशा ने अपने विचार साझा किया l बच्चों द्वारा स्वागत गीत सोशल मीडिया नाटक ट्रैफिक लाइट, राधिका डांस नशा मुक्ति नाटक, संदेशे आते हैं के साथ-साथ जानवी ने बिना रुके हुए पहाड़ा एवं आरुषि ने अंग्रेजी कविता फर्राटे से सुना कर सबको हथ प्रभ कर दियाl प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गयाl सबसे अच्छा नाटक नशा मुक्ति के चरित्र की भूमिका बच्चे आस्था, सकीना, अनुज, आर्यन, अंदाज, ऋतिक ने निभाई सकीना बानो ने फूल मत तोड़ो बागवानी पर आधारित पर्यावरण चार्ट बनाया विद्यालय के शिक्षक अंजनी शुक्ला सत्येंद्र सिंह रेशमा मौर्य ने बच्चों की अच्छे ढंग से तैयारी कराकर कार्यक्रम की प्रस्तुति दीl रिसोर्स पर्सन गौरव शर्मा ने निपुण भारत मिशन के विभिन्न आयामों पर चर्चा करके अभिभावकों से बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का आह्वान करते हुए पीएम श्री विद्यालय के बारे में माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दीl प्रधान अध्यापक तलत एजाज ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित कियाl अभिभावक जरीना बानो, मो सलीम कोटेदार,साजना बानो समीना बानो सीमा देवी वंदना मिश्रा जगदीश प्रसाद सोनी आदि मौजूद रहे










