
रायबरेली पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
रायबरेली।
ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य **** शनिवार को रायबरेली पहुंचे, जहां गाधी नगर स्थित यश पांडे के आवास पर श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। शंकराचार्य के आगमन पर भक्तों ने फूलों की वर्षा कर उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ अभिनंदन किया।
गाधी नगर में यश पांडे के घर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सिंहासन पर विराजमान कराया गया, जहां उपस्थित भक्तों ने विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और आध्यात्मिक माहौल में भक्ति भाव का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
बताया गया कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद यश पांडे के आवास पर ही रात्रि विश्राम करेंगे। हालांकि सूर्यास्त के बाद मौन धारण करने के अपने संकल्प के कारण उन्होंने किसी से वार्तालाप नहीं किया। इसके चलते उनके दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने शांत वातावरण में उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
शंकराचार्य के आगमन से गाधी नगर क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक उत्साह का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए पहुंचते रहे।










