
सलोन रायबरेलीl इस्लामी वर्ष का नवा महीना रमजान गतिमान हैl आज रमजान के अंतिम शुक्रवार (अलविदा जुम्मा )की नमाज मस्जिद उस्मान खान सहित कस्बे में शांतिपूर्ण वातावरण में अदा की गई lइस अवसर पर मस्जिद के इमाम मौलाना सउद अली खान ने नमाजियों को अपने संबोधन में कहा यह पवित्र महीना एक दूसरे के लिए प्यार मोहब्बत भाई चारे दया और अहिंसा की प्रेरणा देने के साथ साथ मानवीय संदेशों से भरा हुआ हैl इस महीने में गरीबों, लाचारों जरूरतमंदों की सहायता के साथ-साथ गुनाहों से बचने अच्छाई को बढ़ावा देने का और अधिक मौका मिलता हैl हमें चाहिए कि जिस प्रकार हम रमजान में बुराइयों से बचने का प्रयास करते हैं शेष 11 महीने में इसका अनुकरण करना चाहिएl रमजान समाज में एक मैत्रीपूर्ण और सद्भावना का माहौल पैदा करता है l साथ ही देश में सामाजिक ताने बाने को मजबूत करता हैl
नमाज के बाद सभी नमाजियों ने मुल्क में अमन भाईचारा शांति कायम रखने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कीl इस अवसर पर निजामुद्दीन अंसारी, मुतवल्ली अशरफ खान मेवाती, सलीम राइन, मौलाना सलमान नदवी, मोहम्मद अयूब खान, मोहम्मद साकिब, अली अहमद मोहम्मद इस्माइल सहित भारी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा कीl उप जिला अधिकारी अधिकारी सहित पुलिस शासन मुस्तैद रहाl










