
*प्रधानाध्यापक एवं ग्राम प्रधानों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी संपन्न*
आज दिनांक 13/03/2026को ब्लॉक संसाधन केंद्र घुरवारा डलमऊ पर आयोजित ग्राम प्रधानों एवं प्रधानाध्यापकों की संगोष्ठी का आयोजन मुख्य अतिथि पंकज रावत (ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, डलमऊ ) एवं खंड शिक्षा अधिकारी डलनऊ ने मां सरस्वती के पूजन अर्चन से प्रारंभ किया गया जिसमें बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं जिसको उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा सराहा गया एआर पी वीरेंद्र सिंह द्वारा कार्यक्रम निपुण भारत मिशन एवं कायाकल्प पर विस्तृत विचार प्रस्तुत किये गये कार्यक्रम में सम्मिलित ग्राम प्रधानों ने भी विद्यालय के विकास के लिए अपने विचार प्रस्तुत किये, कार्यक्रम को प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेश सिंह राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष यादवेंद्र प्रताप सिंह उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सियाराम सोनकर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री शैलेश यादव अनीता मौर्य,अटेवा के प्रकाश चंद ने भी संबोधित किया मुख्य अतिथि पंकज रावत ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विद्यालयों के विकास के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया एवं कार्यक्रम की सफलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की ,कार्यक्रम के आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी नंदलाल रजक ने अभ्यागत आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यालय विकास में ग्राम प्रधानों की भूमिका पर प्रकाश डाला एवं सभी के प्रति आभार व्यक्त किया संगोष्ठी में शीतला प्रसाद सहायक अध्यापक यूपीएस पखरौली एवं अवनीश श्रीवास्तव प्रधानाध्यापक पी एस बेलहटा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया साथ ही संगोष्ठी में उपस्थित ग्राम प्रधानों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्तरी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के पूर्व ब्लॉक मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया । कार्यक्रम को सजाने और संवारने में ब्लॉक की रंगोली टीम की प्रमुख रश्मि श्रीवास्तव की टीम द्वारा उत्कृष्ट रंगोली का निर्माण किया गया साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले पर सम्मानित की गई रश्मि श्रीवास्तव एवं रिया ठाकुर का भी कार्यक्रम में सम्मान किया गया कार्यक्रम में ब्लॉक के सभी ए आर पी के साथ मुख्य रूप से इरफान मोहम्मद जयकरन सिंह शैलेंद्र प्रताप सिंह अनिल सिंह पारुल रावत राजेश सिंह जटाशंकर बाजपेई अनिल सिंह आदित्य सिंह आशुतोष साहू सलोनी कश्यप नयन श्री शिव बहादुर भारती बृजेश बाजपेई शषिकेश नरेंद्र यादव राजेश यादव इमरान खान प्रज्ञा श्रीवास्तव आदि शिक्षक उपस्थित रहे










