Oplus_131072
ऊंचाहार में शादी की खुशियां बनीं मातम, रिश्तेदारों में जमकर मारपीट
CRS NEWS: रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब आपसी विवाद के चलते रिश्तेदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। मारपीट के दौरान कुछ लोगों को चोटें भी आईं।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ रिश्तेदार मौके का फायदा उठाकर नगदी रुपये भी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद शादी समारोह का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया और परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में एनटीपीसी परिसर के आसपास पाइप चोरी की भी चर्चा सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अज्ञात चोरों ने पाइप चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि मामले में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।










