
50 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त को गदागंज पुलिस ने दबोचा
रायबरेली: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में गदागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 14 मार्च 2026 को पुलिस ने दया शंकर उर्फ कल्लू (30 वर्ष) पुत्र स्व. विजय बहादुर, निवासी पूरे कातीकन, मजरे शोरा, गंगागंज, थाना हरचंदपुर, जनपद रायबरेली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के पास से एक अदद 315 बोर देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक मोटर साइकिल (पल्सर, गाड़ी नंबर UP 33AK 8202) बरामद किया गया।
गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी दयानन्द तिवारी, उपनिरीक्षक विवेक कुमार, उपनिरीक्षक अजय कुमार, हेडकांस्टेबल जसवंत सिंह और कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार शामिल थे। थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त पर पहले से स्थानीय थाना में मुकदमा दर्ज था और पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र द्वारा जारी फरार वांछित वारंट के तहत उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। अभियुक्त को गिरफ्तार कर तुरंत जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी दयानन्द तिवारी ने कहा कि यह गिरफ्तारी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता है और पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत प्रयास कर रही है।










