
CRS NEWS ऊंचाहार। (ऊँचाहार से दिल्ली कूच:) विधानसभा 183 ऊँचाहार की टीम अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में 17 मार्च को जंतर मंतर, दिल्ली में आयोजित यूजीसी के समर्थन में होने वाले विशाल धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पूरे जोश और उत्साह के साथ रवाना हो चुकी है।
इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने भागीदारी दिखाते हुए अपने हक, शिक्षा और सम्मान की लड़ाई को मजबूती देने का संकल्प लिया। युवाओं का यह जोश और समर्पण साफ संकेत दे रहा है कि अब देश का जागरूक युवा अपने अधिकारों को लेकर किसी भी तरह की अनदेखी बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।
यह प्रदर्शन महज एक धरना नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने और उनके भविष्य की सुरक्षा के लिए एक निर्णायक संघर्ष के रूप में देखा जा रहा है।










