
जिला स्तरीय पीएम श्री विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता
सलोन रायबरेलीl जिला स्तरीय पीएम श्री विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता पुलिस लाइन रायबरेली में विगत दिनों आयोजित की गई विकास क्षेत्र सलोंन केपीएम श्री विद्यालय धरई एवं भटनोसा के बच्चों ने सहभागिता दर्ज कराकर विकास क्षेत्र का नाम रोशन किया है lविद्यालय वापस आने पर वहां के स्टाफ ने चांदनी, सुनैना, सुषमा अमित ,शुभम, सौरभ आदि छात्रों का स्वागत किया और कहां की विद्यालय के छात्रों ने जिले स्तर पर दौड़ एवं ड्राइंग में अच्छा प्रदर्शन कर विद्यालय का स्वाभिमान बढ़ाया हैl प्रतियोगिता में बच्चों को प्रमाण पत्र के साथ-साथ कैप एवं यूनिफॉर्म देकर सम्मानित किया गया lविद्यालय पहुंचने पर बच्चों को बधाई देने वालों में प्रo अo तस्लीम राबिया , सहायक शिक्षक शिव बालक, रिजवाना बानो राजेश्वरी सिंह, सर्वेश मिश्र, एसएमसी अध्यक्ष हरिश्चंद्र के साथ-साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कासिम हुनर तथा भटनोसा विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापका तलत एजाज, सेवानिवृत शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान ने सभी का उत्साहवर्धन कियाl










