
अलविदा जुमा व ईद को लेकर गदागंज थाना में पीस कमेटी हुई बैठक,
रायबरेली जनपद के गदागंज थाना क्षेत्र में आगामी अलविदा जुमा एवं ईद-उल-फितर के पर्व को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी दयानन्द तिवारी ने की।
बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने मुस्लिम धर्म गुरुओं से नमाज के समय के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और त्योहार के दौरान सभी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने ग्राम प्रधानों को निर्देशित करते हुए कहा कि ईदगाह एवं नमाज स्थलों के आसपास साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि नमाज अदा करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मुस्लिम धर्म गुरुओं द्वारा जानकारी दी गई कि धमधमा व जलालपुर धई ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 8:00 बजे अदा की जाएगी, जबकि कजियाना में नमाज का समय सुबह 8:30 बजे निर्धारित किया गया है।
थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से अपील की कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या या विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करें, जिससे समय रहते उसका समाधान किया जा सके और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बना रहे।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक अजय पटेल, अनिल शर्मा, एसएसआई मो. मुकरीम सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान एवं मुस्लिम धर्म गुरु उपस्थित रहे










