
रायबरेली सलोन विकास क्षेत्र क्षेत्र के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सत्य प्रकाश यादव ने बृहस्पतिवार को परिषदीय विद्यालयों में संचालित वार्षिक परीक्षाओं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति,परीक्षा संचालन की पारदर्शिता और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया निरीक्षण के क्रम में प्राथमिक विद्यालय गौवा बाजार में 104 नामांकन के सापेक्ष 100 छात्र उपस्थित मिले जबकि प्राथमिक विद्यालय टिकरिया में 78 के सापेक्ष 69, यूपीएस टिकरिया में 145 के सापेक्ष 131, प्राथमिक विद्यालय भटनोसा में 74 के सापेक्ष 61 छात्र उपस्थित रहे कुल मिलाकर अधिकांश विद्यालयों में उपस्थित संतोषजनक रही खंड शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए शिक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षाएं निष्पक्ष शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन वातावरण में संपन्न कराई जाएं उन्होंने छात्रों को समय से विद्यालय आने के लिए एवं अनुशासन बनाए रखने की भी सलाह दी।प्राथमिक विद्यालय गौवा बाजार में प्रधानाध्यापक मो0 वसीम को विद्यालय की समुचित रंगाई,पुताई कराने एवं एमडीएम मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण तरीके से बनवाने एवं परिसर साफ सुथरा एवं व्यवस्थित होने पर विद्यालय परिवार की सराहना की उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए निरीक्षण बेहद आवश्यक है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी निरीक्षण के दौरान समस्त विद्यालय के विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहे










