
सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का भव्य आयोजन
सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का भव्य आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र सलोन में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ सत्य प्रकाश यादव के निर्देशन में किया गया।निरंतर अपनी कर्मठता एवं अनुभव से विकास क्षेत्र सलोन के शिक्षकों के प्रेरणास्रोत रहे प्राथमिक विद्यालय राजापुर माफी के प्रधानाध्यापक राजेश मिश्रा,प्राथमिक विद्यालय पालहीपुर के प्रधानाध्यापक मनोज पांडेय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजवलिया की शिक्षिका शकील जहरा नकवी के सेवानिवृत्ति समारोह पर विकास क्षेत्र सलोन के समस्त शैक्षिक संघों के पदाधिकारी,प्रधानाध्यापक,शिक्षक,शिक्षामित्र,अनुदेशक एवं शैक्षिक हितकारक उपस्थित रहे।पूर्व में विकास क्षेत्र सलोन में सेवाएं दे चुके खंड शिक्षा अधिकारी कल्लू सिंह,नरेंद्र देव मिश्र,सेवानिवृत्त शिक्षक मो इस्माइल,अशफाक जहां ने श्री मिश्रा के साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए।खंड शिक्षा अधिकारी सुधा वर्मा ने राजेश मिश्रा के कार्य के प्रति समर्पण और कर्मठता की प्रशंसा की।खंड शिक्षा अधिकारी डॉ सत्य प्रकाश यादव ने अपने प्रेरक उद्बोधन में मिश्रा जी के शिक्षकों के प्रति आत्मीय भाव को अनुकरणीय बताया तथा सेवानिवृत्त होने वाले सभी शिक्षकों के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।वर्तमान सत्र में विकास क्षेत्र सलोन के 39निपुण विद्यालयों के कक्षा 1 एवं 2 में पढ़ाने वाले शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी डॉ सत्य प्रकाश यादव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।राज्य स्तरीय उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित मिर्जा गालिब पुरस्कार से सम्मानित डॉ मो जुबैर प्रवक्ता डायट,मेंटर सलोन का सम्मान सेवानिवृत्त शिक्षक संगठन की ओर से जिला मीडिया प्रभारी मो इस्माइल,मो कासिम,अनिल कुमार पांडेय,नरेंद्र कुमार सिंह ने माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया।इस अवसर पर गौरव शर्मा,विवेक सिंह,राजेश पांडेय,अखिलेश सिंह,आनंद सिंह,संदीप सिंह,मो वसीम,सुरेश यादव,श्रवण कुमार,रमेश बहादुर सिंह,नरेंद्र कुमार सिंह,संजीव सिंह,अमरेश सिंह,प्रियंवदा पांडेय,ज्योति सोनी,सबा खान,सुधा,अनंत कुमार,कृष्ण कुमार वैश्य,आशीष श्रीवास्तव,शाश्वत बाजपेई, पत्रकार अंकित,अंबुज,रामजी,फरहान,आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन हरि बहादुर सिंह ने किया।










