
प्राथमिक विद्यालय सलोंन टाउन में वार्षिकोत्सव नवीन प्रवेश स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम
सलोन रायबरेली lप्राथमिक विद्यालय सलोंन टाउन विद्यालय में वार्षिकोत्सव नवीन प्रवेश स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन सेवानिवृत शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान की अध्यक्षता में किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजेश कुमार मिश्रा सेवानिवृत्ति शिक्षक रहे इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक तलत जहां ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया एवं अतिथियों का सम्मान करने के साथ-साथ कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को नवीन सत्र की पुस्तक प्रदान की गई सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया कक्षा 5 के छात्रों को प्रमाण पत्र के साथ-साथ पुरस्कार एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया कक्षा 1 से 5 तक कक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वालों को स्पेशल इनाम दिया गया निखिल समरीन शिवा रोशनी विजय प्राची रितिका जानवी अलीशा रिया इरफान इरशाद सदरा राधिका अरविंद शामिल है प्रधानाध्यापक राकेश कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों का अपने विद्यालय में स्वागत किया नए सत्र के प्रथम दिन ही खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सत्य प्रकाश यादव के सफल प्रयास से प्राथमिक विद्यालय सलोंन टाउन में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को नवीन सत्र की पुस्तक देकर पुस्तक वितरण का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक मोहम्मद इस्माइल ने की जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश कुमार मिश्र रहे तथा आए हुए अतिथियों को सम्मानित किया मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा सरकार की मंशा के अनुरूप विद्यालय में 6 से 14 वर्ष के बच्चों का नामांकन बेहद जरूरी है जिससे वह शिक्षा के मुख्य धारा से वंचित न रह सके मोहम्मद इस्माइल खान ने अभिभावकों से शत प्रतिशत उपस्थित एवं नामांकन पर बल दिया एवं खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सत्य प्रकाश यादव की प्रशंसा करते हुए बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी की सक्रियता से नए सत्र के प्रथम दिन ही पुस्तक वितरण का कार्य संभव हो पाया जो सराहनीय है इस अवसर पर बबली सिंह रेनू गौरव शर्मा अध्यक्ष प्रा .शि. संघ श्री राजेश पांडे जूनियर अध्यक्ष श्रीमती साधना शर्मा श्रीमती अशफाक जहाँ बुद्धिमान सिंह सुहेल अहमद रमेश कुमार रसूल अहमद रामलौटन नन्हे यादव आदि मौजूद रहे सभी रसोइयों एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष तौकीर हसन को विद्यालय परिवार ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया कार्यक्रम की आयोजन तलत जहां ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित कियाl










