
सलोन रायबरेली।
विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गौवा बाजार में सत्र 2026-27 में 100% नामांकन हेतु एवं ग्राम सभा में कोई भी बच्चा संचारी रोग से संक्रमित ना हो उसके प्रचार प्रसार के लिए विद्यालय स्तर पर जन जागरण रैली मोहम्मद वसीम प्रधान अध्यापक के नेतृत्व में निकाली गई। जन जागरण रैली ग्राम सभा इटारा के विभिन्न गालियों एवं मजरों में बच्चों द्वारा लगाए गए नारे *जैसे शिक्षा है अनमोल रतन-पढ़ने का सब करो जतन,* *आओ बच्चों स्कूल चले घर-घर में शिक्षा की लौ जले* के साथ रैली निकाल कर अभिभावकों को जागरुक करते हुए कहा कि हम सब कुछ जिम्मेदारी बनती है की हमारे वो बच्चे जिनकी आयु आगामी 31 जुलाई तक 6 वर्ष पूर्ण हो रही हो उन सभी का नामांकन अपने निकट के परिषदीय विद्यालय (बेसिक शिक्षा द्वारा संचालित) में कराकर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं बाल केंद्रित निःशुल्क शिक्षा,एमडीएम डीबीटी,निशुल्क पाठ्य पुस्तक आदि का लाभ लें अंत मे प्रधानाध्यापक द्वारा ये संकल्प लिया गया इस सत्र में कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित नही रहेगा।इस अवसर पर सहायक अध्यापकों में सै0 साजिद अली ज़ैदी,बीना ,बबली गुप्ता,अजय प्रताप सिंह,लालता प्रसाद यादव,हर्ष बहादुर सिंह,रंजीत, अमरनाथ,आदि का रैली में विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।










