
प्राथमिक विद्यालय बेवली में बाल मेले का आयोजन, परीक्षा फल वितरण
सलोन रायबरेलीl प्राथमिक विद्यालय बेवली में बाल मेले का आयोजन, परीक्षा फल वितरण, प्रधानाध्यापक मोहम्मद सोहेल सिद्दीकी की अध्यक्षता में किया गया lइस अवसर पर रामजी पांडे ,मोहम्मद शरीफ, शाहिद, कृष्ण कुमार , अनुज कुमार सिंह, मोहम्मद अकील, वीरेंद्र शकील, सालिया बानो आदि ने अपने विचार साझा कियाl ग्राम प्रधान ने कहा शत- प्रतिशत नामांकन से ग्राम सभा विकास क्षेत्र में अपना नाम रोशन करेगी ऐसा मेरा मानना है इस लिए उपस्थित जनों से हमारा अनुरोध है के विद्यालय में बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन करा कर शिक्षा विभाग का सहयोग करेंl ग्राम प्रधान मोहम्मद इमरान ,बबलू मिश्रा आदि ने कक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया अंत में विद्यालय में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री राम जी ने कहा हमारा उद्देश्य शिक्षित देश होना चाहिए सरकार की ओर से विद्यालय में निशुल्क पाठ पुस्तक ड्रेस स्वेटर आदि की धनराशि अभिभावकों के खाते में भेजी जाती है साथ ही बच्चों को मिड डे मील भोजन भी खिलाया जाता है आपसे अनुरोध है अधिक से अधिक संख्या में नामांकन कराकर विद्यालय को अग्रणी श्रेणी में रखें










