
ग्राम सभा रतासों में चौपाल लगाकर महिलाओं को किया गया जागरूक
सलोन क्षेत्र के ग्राम सभा रतासों में चौपाल लगाकर महिलाओं को किया गया जागरूक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहा है विशेष अभियान के क्रम में आज सलोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा रतासों में एक जन चौपाल का आयोजन किया गया इस चौपाल के माध्यम से सलोन पुलिस टीम स्थानीय महिलाओं और बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभित्र कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी साथ ही आपात स्थिति में सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी महिलाओं को 1090 महिला पावर 181 महिला हेल्पलाइन 112 पुलिस आपातकालीन सेवा और एम्बुलेंस प्रभावी उपयोग के बारे में बताया गया सरकारी योजनाएं मिशन शक्ति और अन्य महिलाओं केंद्रित योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई ताकि ग्रामीण महिलाएं इनका लाभ उठा सकें सुरक्षा का भरोसा पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को निडर होकर अपनी बात रखने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने की प्रोत्साहित किया










