
बेमौसम बारिश का कहर: फसलें बर्बाद, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी
जनपद रायबरेली में इन दिनों बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार हो रही बारिश ने खेतों में खड़ी और कटी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसानों की मेहनत और उम्मीदें पानी में बहती नजर आ रही हैं।
बारिश का असर इस कदर है कि किसान न तो समय पर फसल की कटाई कर पा रहे हैं और न ही मड़ाई का काम पूरा हो पा रहा है। खेतों में पानी भर जाने से गेहूं और अन्य फसलें खराब होने लगी हैं। जिन किसानों ने पहले ही फसल काट ली थी, उनकी उपज भी भीगकर सड़ने लगी है।
गरीब और छोटे किसानों के लिए यह स्थिति और भी चिंताजनक है। वे अपनी मेहनत की कमाई को अपनी आंखों के सामने नष्ट होते देख रहे हैं, लेकिन कुछ कर पाने में असमर्थ हैं। किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही मौसम साफ नहीं हुआ तो भारी नुकसान हो सकता है










