
रायबरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन घोटाले का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
शहर में बैंकिंग प्रणाली को चकमा देने वाले एक बड़े पर्सनल लोन घोटाले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। Bank of Baroda की मुख्य शाखा से जुड़े इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने राना नगर क्षेत्र से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गैर जनपद के रहने वाले हैं और संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहे थे। यह गिरोह फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक से पर्सनल लोन हासिल करता था। आरोपी नकली सैलरी स्लिप, फर्जी नियुक्ति पत्र, और बदले हुए पते के साथ आधार कार्ड का इस्तेमाल कर लोन पास करवाते थे।
जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने इसी तरीके से करीब 38 लाख 90 हजार रुपये का पर्सनल लोन लिया था। वहीं, पूरे गिरोह द्वारा अब तक 9 करोड़ रुपये से अधिक का लोन विभिन्न माध्यमों से हासिल किए जाने की बात सामने आई है।
इस मामले में कुल 48 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह एफआईआर 29 दिसंबर 2025 को बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा द्वारा दर्ज कराई गई थी।
फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस घोटाले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है, जिससे और बड़े खुलासे हो सकते










