
अल्फा कॉन्वेंट में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन
अल्फा कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चे,अभिभावक और समाज के सभी वर्गों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के मुख्य अतिथि सेवानिवृत आई ए एस के. एस . सिंह, स्कूल डायरेक्टर डॉक्टर जावेद खान, प्रधानाचार्य शोएब अहमद खान व शिक्षक श्रद्धा श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथि व अभिभावकों का स्वागत बच्चों ने वेलकम स्पीच और वेलकम डांस से किया। वार्षिकोत्सव समारोह में प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण बच्चों को रिपोर्ट कार्ड के साथ मेडल व शील्ड से सम्मानित किया गया, जिसमें कक्षा 6 सेक्शन ए के अमृता अग्रहरि प्रथम, मानस वर्मा द्वितीय व ऋषभ घनश्याम गुप्ता तृतीय स्थान पे रहे, तो वहीं पर कक्षा 6 सेक्शन बी के माही केशरवानी प्रथम, हर्षित जायसवाल द्वितीय व शगुफ्ता बानो तृतीय स्थान पे रहे। कक्षा 7 सेक्शन ए के अखिल मौर्य प्रथम, नम्रा खान द्वितीय तो नैतिक अग्रहरि तृतीय स्थान पे रहे, कक्षा 7 सेक्शन बी के राहिल खान प्रथम, मुहम्मद मदनी द्वितीय तो लायबा फातिमा तृतीया स्थान से पास हुए। कक्षा 8 सेक्शन ए के अभी रस्तोगी प्रथम, रोशनी द्वितीय व अशरा बानो तृतीय स्थान पे रहे, कक्षा 8 सेक्शन बी के शौर्य सिंह प्रथम, अंश गुप्ता द्वितीय व अज़रा बानो तृतीय श्रेणी से पास हुए।
कक्षा 9 सेक्शन ए के इशिता प्रथम, अक्षरा द्वितीय व अब्दुल्लाह सलमानी तृतीय श्रेणी , तो वहीं पर कक्षा 9 सेक्शन बी के नैतिक सोनी प्रथम, जिया रिजवान द्वितीय तो रेहान अहमद तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
बताते चलें कि इस रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, संगीत, कला, नाटक व संस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़चढ़ हिस्सा लिया, जिसमें दिव्यम व लक्ष्मी ग्रुप ने चक दुम दुम, माहिरा व अलीना ग्रुप ने आँखें खुली हों या हो बंद, नशरा वहुदा ग्रुप ने राइट तो एजुकेशन, ओमैजा अख्तर ने हंसी बन गए हो तुम, रवींद्र और आदर्श ग्रुप ने अनपढ़ नेता, एंजेल और खदीजा ग्रुप ने अपने मां बाप का तू दिल न दुखा, मदनी और क़शफ़ अख्तर ग्रुप ने ऑपरेशन सिंदूर, आरुषि और सेजल ग्रुप ने गर्ल्स एजुकेशन पर मनमोहक व शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन मो० अतहर जी के निगरानी में राहिल खान, ओमैजा अख्तर, आलिया, जैनब खान, कत्यानी कौशल, एंजेल वर्मा, स्कूल की शिक्षिका श्रद्धा श्रीवास्तव मैम व लुबना आफरीन मैम ने किया।
प्रधानाचार्य शोएब अहमद खान ने छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई के साथ साथ धन राशि प्रदान की। सफलता प्राप्त करने छात्रों में हस्सान चौधरी, अनाबिया, नवैरा अंसारी, हर्षित जयसवाल, शगुफ्ता, रहित खान, सदफ खान, उमंग जयसवाल, श्लोक तिवारी, रमशा दिलशाद, अंशी विश्वकर्मा, रिफत हैं। सभी को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य जी कहा कि मेरा लक्ष्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ साथ इन्हें विश्व के बदलते परिदृश्य में चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना है और कहा कि अल्फा कॉन्वेंट स्कूल सिर्फ हमारा नहीं है, ये स्कूल आपका है, समाज का है।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद रहे ।









