गाड़ी के आगे गाड़ी खड़ी करने पर मचा बबाल, मार पीट में पांच हुए गम्भीर रूप से घायल। आठ आरोपी दोनों पक्ष के पहुंचे जेल।
सामुदायिक विवाद की सूचना पर तत्काल रात में ही मौके पर पहुंची एसपी ग्रामीण।
शाहजहाँपुर/तिलहर। भक्सी तिराहे पर देर रात गाड़ी के आगे गाड़ी खड़ी कर देने के चलते नोकझोंक ने गंभीर बबाल का रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते जम कर लाठी डंडे चले जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। NHAI किनारे बबाल होने होने की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पैर फूल गए। मौके पर तत्काल सीओ ज्योति यादव व एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे भी पहुंच गई। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेने के बाद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उक्त मामले में पुलिस ने जानलेवा हमला कर हत्या का प्रयास मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि एक अन्य मामले में अभिराज व यश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 
गांव महियावर निवासी सुरेशपाल सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि 20/21अप्रैल की रात करीब 12 बजे रात्री वह अपने भाई अमर सिंह व शिव नरायन सिंह पुत्रगण धूमपाल सिंह तथा अंकित सिंह पुत्र सुरेशपाल सिंह , मोनू सिंह पुत्र रावेन्द्र सिंह अपनी गाडी से तिलहर के बालाजी मैरिज लान जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते मे भक्सी तिराहे पर मतीउल्ला की चाय की दुकान के पास पानी की बोतल लेने के लिये रुके। वहां तिलहर के मोहल्ला जेरबर गद निवासी हसीव पुत्र सरीफ अपनी मीट बाली गाडी़ से आया और उनकी गाडी के सामने गाड़ी रोक दी। हसीब से गाडी़ साइड से लगाने को कहा तो गालिया देने लगा।
आरोप है कि हसीव की तरफ से अजीम पुत्र सरीफ, तारीफ पुत्र आसिक अली, साहिद पुत्र अशरफ, मो० अनीस पुत्र रहीश अहमद, तस्लीम पुत्र शरीफ, शरीफ पुत्र अहमद उल्ला, मुकर्रम पुत्र मती उल्ला, जाफर पुत्र सरीफ तथा 5-सात अज्ञात व्यक्ति आ गये और, गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की नियत से लाठी डन्डो से अमर सिंह, शिवनराय सिंह, मोनू सिंह पुत्र रामेन्द्र सिंह, अंकित सिंह को, बुरी तरह से मार पीट कर लहू लुहान कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। वहां डॉक्टर ने गंभीरावस्था में पीड़ित पक्ष के चार, अमर सिंह, शिवनारायण, मनू व अंकित तथा आरोपी पक्ष का एक व्यक्ति हसीव को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
देर रात हुए इस हमले को लेकर सामुदायिक विवाद की जबरदस्त चर्चा रही । रात करीब दस बजे एसपी ग्रामीण, दीक्षा भंवरे कोतवाली पहुंची, और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। रात में ही जान लेवा हमले व हत्या के प्रयास मामले में नौ नामजद तथा पांच से सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और फिर रात में ही पुलिस हरकत में आ गई और सुबह करीब चार बजे आठ आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। कागजी कार्रवाई कर, पुलिस ने गिरफ्तार किया आठो आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उधर कोतवाली प्रभारी, कोतवाल जुगुल किशोर पाल ने बताया कि किसी प्रकार का सामुदायिक विवाद नहीं है। अफवाहों पर ध्यान न देने की जनता से अपील की है। उन्होंने ने बताया कि आठ आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।










