
खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सत्य प्रकाश यादव ने विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गौवा बाजार का किया निरीक्षण
सलोन रायबरेली lखंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सत्य प्रकाश यादव ने विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गौवा बाजार का किया प्रातः 08:30 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया l निरीक्षण के दौरान बेहतर पठन-पाठन के लिए शिक्षकों को सुझाव दिए और यहां पर स्कूल चलो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया उन्होंने अभिभावकों से 6 से 14 वर्ष के बच्चों का शत प्रतिशत विद्यालय में नामांकन कराने का आह्वान किया और कहा कि अगर आप अपने बच्चों का सरकारी स्कूल में नामांकन करवाते हैं तो सरकार द्वारा निशुल्क सारी सुविधाएं विद्यालय में उपलब्ध हैं बच्चों को निशुल्क पाठ पुस्तक पका पकाया भोजन ड्रेस जूता मौज स्वेटर आदि की व्यवस्था शासन से की जाती है पहले आओ पहले पाओ के तहत अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में करा कर सरकार की मनसा को कामयाब बनाएं इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मोहम्मद वसीम ने खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया विद्यालय के शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावक एवं शिक्षा समिति के सदस्यों ने भी रैली में प्रतिभाग किया।इस अवसर पर सहायक शिक्षिका बीना,अजय प्रताप सिंह,आंगनवाड़ी कार्यकत्री कृष्णा देवी,सहायिका पंकज कुमारी,प्रमिलेश शुक्ला,लालता प्रसाद यादव,अंजनी कुमार आदि रैली में उपस्थित रहे..!










