
सलोन रायबरेलीl विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पूर्व मा वि नायन में बच्चों द्वारा क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गईl बच्चों ने जल संरक्षण निबंध लेखन, चित्रकला के माध्यम से पृथ्वी पर हरित क्रांति लाने का संदेश दियाl प्रभारी प्रधान अध्यापक मणिपाल ने बच्चों को विश्व विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर जानकारी देते हुए जीव जंतु पेड़ पौधे जड़ी बूटियां को सुरक्षित रखने के बारे में जानकारी दियाl पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षक प्रधान अध्यापक मोहम्मद जहदी की देखरेख में इको क्लब के शुभी, खुशी, रोहिणी, प्रज्ञा प्रतिमा पाल इंद्रसेन आयुष, सृष्टि दीप कुमार पल्लवी सलमान आदर्श आदि बच्चों ने चित्र कला के माध्यम से पृथ्वी की तस्वीर पेपर पर उकेर कर पौध रोपण, जल संरक्षण कचरे का निस्तारण डस्टबिन का प्रयोग का संदेश दियाl मोहम्मद जहदी ने कहा की पर्यावरण संरक्षण के लिए पृथ्वी पर पौधारोपण बहुत जरूरी है हम पॉलिथीन प्लास्टिक का प्रयोग कम करें हमारा पूरा प्रयास रहे कि पृथ्वी को प्रदूषण से बचाए हमारे बच्चे और अभिभावक इस कार्य में महत्व भूमिका निभा सकते हैंl सेवानिवृत शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद इस्माइल खान ने बच्चों को विश्व पृथ्वी दिवस के संदर्भ में गतिविधियों के माध्यम से जल संरक्षण पर फोकस किया और बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सत्य प्रकाश यादव के सफल नेतृत्व में विकास क्षेत्र में सभी अवसरों पर विशेष प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं इसी क्रम में विद्यालय में गठित इको क्लब को बढ़ावा दिया जा रहा हैl अभिभावकों से अनुरोध है कि वह विद्यालय में शत प्रतिशत नामांकन कराकर स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम को सफल बनाएंl इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद मुस्तकीम अंजू देवी प्रभाकर लाल पटवा ने विशेष सहयोग किया










