
परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने लहराया परचम, शत-प्रतिशत परिणाम से विद्यालयों में हर्ष
गदागंज, रायबरेली। महामाया एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री बदलू जगन्नाथी मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज, चरुहार जियायक, रायबरेली में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 का परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहने पर विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है। सभी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय की छात्रा खुशी पुत्री रामहर्ष मिश्रा ने 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अंशिका सिंह ने 84.4 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा राजलक्ष्मी ने 83.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय मौर्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती शिवा मौर्य ने भी छात्रों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इसी क्रम में मुंशी महादेव प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बहादुरगंज के हाई स्कूल के छात्र जगत बहादुर (पुत्र सत्यम) ने 87.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। यह जानकारी विद्यालय के प्रबंधक रामप्रसाद यादव द्वारा दी गई।
विद्यालयों के शानदार परिणाम से क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा अभिभावकों ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की है।










