
आईसीएसई परीक्षा परिणाम में विद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन
हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि इस वर्ष आईसीएसई (ICSE) बोर्ड परीक्षा में हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
आईसीएसई (ICSE) परिणाम में विद्यालय के टॉप तीन विद्यार्थियों में प्रथम स्थान पर शुभ्रांत सोनी ने 94% अंक प्राप्त किए। द्वितीय स्थान पर अनामिका ने 88% अंक प्राप्त किए, जबकि तृतीय स्थान पर आलिया ने 80.2% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया
विद्यालय परिवार सभी सफल विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। साथ ही, इस सफलता के लिए शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की जाती है, जिनके मार्गदर्शन एवं समर्थन से यह संभव हो सका।










