
रायबरेली ऊंचाहार
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
report crs रायबरेली ऊंचाहार नगर निकाय समिति ने नगर में विभिन्न कार्यों के लिए नएं बजट को स्वीकृति प्रदान कर दी है रविवार को सम्पन्न हुई कमेटी की बैठक में बजट को मंजूरी मिलने के साथ कई नए प्रस्ताव भी पास किए हैं इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज कुमार पांडे ने नगर के विकास के लिए विधायक निधि से तेरा लाख रुपए देने की घोषणा की है रविवार को नगर पंचायत सभागार में कमेटी की बैठक बुलाई गई थी जिसमें नगर में जल निकास और पेयजल की समस्या के साथ बिजली संकट पर सदस्यों ने सवाल उठाएं सदस्यों की भावना से सहमत जताते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान ने कहा कि खरौली रोड पर स्थित 250 केवी ए के ट्रांसफार्मर पर अधिक भार होने के के कारण अक्सर समस्या बनी रहती है इसके स्थान पर 440 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाए बैठक के दौरान मौजूद क्षेत्रीय विधायक वह पूर्व मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडे ने ऊंचाहार नगर में पानी निकासी और शुद्ध पेयजल सुलभ कराने के लिए अपने विधायक निधि से तेरह लाख रुपए देने का ऐलान किया बैठक के दौरान नगर में सावन महीने को देखते हुए अध्यक्ष ने विशेष सफाई व्यवस्था की सूचना दी जिस पर सभी सदस्यों ने अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया बैठक में प्रमुख रूप से अधिशासी अधिकारी निखिल मिश्र ,विष्णु शंकर पांडे ,मोहम्मद फारुख ,अध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद सुल्तान ,ममता पांडे, मोहम्मद अंसार ,नरेंद्र गुप्ता ,ओम प्रकाश साहू , मंसूर फातमा, और अरविंद मौर्य मौजूद थे










