
सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम में एनएसपीएस का उत्कृष्ट प्रदर्शन
शगुन यादव ने 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में किया स्कूल और परिवार का नाम रोशन
रायबरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। एनएसपीएस का परीक्षा परिणाम अपनी परम्परा के अनुसार सर्वोत्कृष्ट रहा।
एनएसजीआई संस्थापक-प्रबंधक डॉ शशिकांत शर्मा ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और बताया कि एनएसजीआई सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी शिक्षकगण एवं अभिभावकों को भी शुभकामनाएं दीं।
घोषित परीक्षा परिणामों के अंतर्गत मेधावी छात्र-छात्राओं में—
प्रथम स्थान : शगुन यादव (एनएसपीएस लालगंज) 96.60 प्रतिशत
द्वितीय स्थान : स्मृति सिंह (एनएसपीएस सलोन) 94.40 प्रतिशत
तृतीय स्थान : एल्मा फातिमा (एनएसपीएस त्रिपुला) 93.20 प्रतिशत
तृतीय स्थान : वैष्णवी यादव (एनएसपीएस त्रिपुला) 93.20 प्रतिशत
एनएसपीएस की अन्य वरीयता सूची में चतुर्थ स्थान पर श्रेया मिश्रा (एनएसपीएस त्रिपुला) 93.20 प्रतिशत , पांचवें स्थान पर अखंड प्रताप सिंह (एनएसपीएस त्रिपुला) 92.80 प्रतिशत , छंठवें स्थान पर अफ़ीफ़ा फातिमा और जीतिका पांडेय (एनएसपीएस त्रिपुला) 92.60 प्रतिशत , सातवें स्थान पर कृतिका यादव, अथर्व सिंह, ओम अवस्थी (एनएसपीएस त्रिपुला) और नैन्सी सिंह (एनएसपीएस सलोन) 92.40 प्रतिशत , आठवें स्थान पर पद्मिनी मौर्या, वासिफ़ा बानो और रौनक सिंह (एनएसपीएस त्रिपुला) 92.20 प्रतिशत , नौवें स्थान पर अभिनव शर्मा (एनएसपीएस त्रिपुला), अकांश यादव और अनन्या वर्मा (एनएसपीएस लालगंज) 91.40 प्रतिशत तथा दसवें स्थान पर मोयना सिंह (एनएसपीएस त्रिपुला) एवं पियूष मौर्या 91.20 प्रतिशत अंक अर्जित किये।
अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण रहा तथा सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शिव लखन प्रजापति (एनएसपीएस त्रिपुला), तारकेश्वर सिंह (एनएसबीवीएम), मो फैजान खान, शिवकरन पाल, संचिता त्रिवेदी, प्रशांत पांडेय, नितिन सिंह, अजय सिंह, संजय श्रीवास्तव, गिरीश श्रीवास्तव सहित शिक्षक/शिक्षिकाएं, विद्यार्थी, अभिभावकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।









