निमिषा कांवेंट स्कूल मटका, सलोन, के छात्रों ने सी बी एस ई बोर्ड परीक्षा में मारी बाजी, लहराया सफलता का परचम
निमिषा कांवेंट स्कूल ने इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें कक्षा 12वीं के बच्चों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा जिसमें कक्षा १२वीं में अंशिता पांडे 94% वैष्णवी सिंह 88% स्वप्नेश मौर्य 87.2% श्रेयांश शुक्ला 86.8% अनुष्का सिंह 85% श्रेया द्विवेदी 84.2% जानवी सिंह 84.4% अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
स्कूल के प्रबंधक विवेक शुक्ल जी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन और सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्र छात्राओं को हार्दिक बधाई व प्रधानाचार्या रीना मिश्रा ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के प्रोत्साहन का सुखद परिणाम हैं। मैं सभी सफल छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं। मुझे विश्वास हैं कि विद्यार्थी भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और मेहनत से प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।










