
प्राथमिक विद्यालय मखदूम पुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया
सलोन रायबरेली lविकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मखदूम पुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बरगद एवं गुल चीनी के वृक्ष सेवानिवृत शिक्षक राजेश कुमार मिश्रा एवं मोहम्मद इस्माइल खान द्वारा रोपित किए गएl इस अवसर पर जनगणना सुपरवाइजर अनंत कुमार मिश्र ने अपने सुपरविजन क्षेत्र मखदुमपुर भ्रमण के दौरान कहा कि वृक्ष हमें छाया देने के साथ-साथ मुफ्त ऑक्सीजन भी देते और फल भी देते हैं l सेवानिवृत शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद इस्माइल खान ने कहा कि हम एक पेड़ लगाते हैं हमारा लगाया हर पेड़ सिर्फ जंगलों की बस्तिया नहीं बसाता यह मिट्टी को सुरक्षित रखने और कटाव से बचाने में भी मदद करता है lयह ग्रामीण किसानों की आय का स्रोत भी माना जाता हैl मुफ्त ऑक्सीजन के साथ-साथ हमें आश्रय भी प्रदान करता है असंख्यपशु पक्षी इसमें शरण लेते हैं। हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि वृक्षारोपण के साथ-साथ उसका संरक्षण भी करेंl इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राम अवध यादव, नेता नरेंद्र सिंह प्रभारी प्रधान अध्यापक , अनंत कुमार ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है! विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम संकल्प लें कि हम धरती पर हरित क्रांति लाने का पूर्ण प्रयास करेंगे










