
गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, गदागंज पुलिस ने भेजा जेल
रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गदागंज पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के उपरांत जेल भेज दिया।
थाना गदागंज पुलिस द्वारा दिनांक 13 जून 2026 को मुकदमे में वांछित अभियुक्त रामहंस गिरी पुत्र हरिशंकर गिरी, निवासी नहर कोठी चौराहा, पूरे साधन गिरी, फुरसतगंज, जनपद अमेठी को विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी दयानन्द तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना एवं सघन प्रयासों के बाद उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसएसआई मो. मुकरीम, उपनिरीक्षक वीरेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल अमित मिश्रा एवं कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।










