
हरदोई के राभा में मंगलवार से पूर्व प्रधान व समाजसेवी स्वर्गीय राधे श्याम त्रिपाठी की स्मृति में रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शुरू हो गया है। फ्लडलाइट की रोशनी में पहले दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए।
प्रतियोगिता का उद्घाटन रैंगाई के पूर्व प्रधान राम मोहन शुक्ला ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में दर्शक मैदान में मौजूद थे।
पहले मैच में दैत्योंना पुर का मुकाबला एचटीजेड क्लब से हुआ। दैत्योंना पुर की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन योगेन्द्र ने 71 रनों की शानदार पारी खेली। सुहेल ने भी 25 रन का योगदान दिया, जिससे टीम ने 12 ओवर में 149 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मुबारक और हम्मार ने 2- 2विकेट लिए।
जवाब में एचटीजेड क्लब की टीम 56 रन पर ही सिमट गई। दैत्योंना पुर के सुमित ने 4 और जितेंद्र ने 2 विकेट लिए। योगेन्द्र को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दैत्योंना पुर ने यह मैच 93 रनों से जीता ।
दूसरा मैच नुमाइश पुरवा और अब्दुल्ला नगर के बीच खेला गया। अब्दुल्ला नगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विधि के 29 और पारस के 20 रनों की मदद से 90 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। नुमाइश पुरवा की ओर से जुबेर और असद ने 3-3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए नुमाइश पुरवा की शुरुआत भी लड़खड़ा गई। हालांकि, अब्दुल (11), गुफरान (19) और अजमत (24) ने महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम को संभाला। नुमाइश पुरवा ने यह मैच 2 विकेट से जीत लिया। अब्दुल्ला नगर के कुलदीप ने 5 विकेट लिए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। अजमत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इस अवसर पर अमित त्रिवेदी, दिलीप मिश्रा, सतेंद्र त्रिवेदी, अली इशरत, शकील, मटरू, रमेश त्रिवेदी, स्वाले खान, कैफ, सुनीत गुप्ता, सतेंद्र यादव, शिव शक्ति त्रिपाठी और हल्का इंचार्ज गौरव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मैच में मुन्ना ने स्कोरिंग की जिम्मेदारी संभाली, जबकि फैसल ने कमेंट्री की। अंपायरिंग राशिद और जितेंद्र ने की।










