
थाना परिसर में रील बनाकर वायरल करने वाले युवक पर पुलिस की कार्रवाई, गिरफ्तार कर भेजा गया चालान
रायबरेली। जनपद के थाना डलमऊ क्षेत्र अंतर्गत मोहद्दीनपुर निवासी अमन तिवारी पुत्र अभिषेक तिवारी द्वारा थाना परिसर के अंदर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त कृत्य को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमन तिवारी ने थाना परिसर जैसे संवेदनशील स्थान पर अनुचित तरीके से वीडियो (रील) बनाकर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था एवं अनुशासन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता था।
इस मामले को संज्ञान में लेते हुए आज दिनांक 19/62026 को पुलिस द्वारा अमन तिवारी के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।










