
मोहर्रम को लेकर गदागंज पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सक्रिय दिखाई दिया।
गदागंज थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ थाना क्षेत्र के जलालपुर धई, धमधमा सहित कई गांवों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस बल ने लोगों से आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की।
फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और किसी भी तरह की अफवाह या अव्यवस्था को रोकना बताया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।










