
चलती कार बनी आग का गोला, देखते ही देखते जलकर राख — सभी सवार सुरक्षित
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के त्रिपुला चौकी के पास का है, जहां लखनऊ से रायबरेली आ रही एक चार पहिया क्रेटा कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और कार धू-धू कर जलने लगी। घटना स्थल पर मौजूद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को नियंत्रित किया। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी










