रायबरेली डीह-
डीह थाना क्षेत्र के ग्राम दीना का पुरवा मजरे गोदवारा निवासी 22 वर्षीय शीला पुत्री स्वर्गीय रामखेलावन की शादी पोठई निवासी गुल्लू से एक साल पूर्व हुई थी।
वो अपनी बहन के यहां डीह थाना क्षेत्र के गोसाई का पुरवा गांव में 05 दिन पूर्व आई थी। बुधवार को बहन के घर में उसका शव बरामद हुआ। मायके वालों ने पति और जेठ पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला के सर व कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी व क्षेत्राधिकारी सलोन अमित सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर दी गई है।









