
गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, गदागंज पुलिस की बड़ी सफलता
रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गदागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सचिन पुत्र राम समुझ, निवासी पूरे वादे सिंह, मजरा जमालपुर रामपुर, थाना फुरसतगंज, जनपद अमेठी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की।
थाना प्रभारी दयानन्द तिवारी ने बताया कि वांछित अभियुक्त की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना एवं सघन अभियान के दौरान उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक विवेक सिंह, हेड कांस्टेबल श्रीकांत तथा कांस्टेबल रितेंद्र शामिल रहे।











