
गदागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल
रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गदागंज पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त कासिम पुत्र इदरीश (48 वर्ष) निवासी ग्राम जलालपुर धई, थाना गदागंज, जनपद रायबरेली के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया।
इस कार्रवाई को थाना गदागंज में तैनात उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार एवं कांस्टेबल मनोज यादव की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
थाना प्रभारी दयानन्द तिवारी ने कहना कि जनपद में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर की जाती रहेगी।











